रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

जशपुर: शादी से लौट रहे दो युवकों की रोड एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत

C

CG Khabar

15 मई 2026, 06:14 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

जशपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नेशनल हाईवे-43 पर एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है, जिसमें दो दोस्तों को अपनी जान गंवानी पड़ी. मिली जानकारी के अनुसार, महुआटोली स्थित आश्रम गेट के पास देर रात एक तेज रफ्तार केटीएम मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराते हुए सीधे पेड़ और पुलिया के चबूतरे से जा भिड़ी. 


यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक उछलकर पुलिया के नीचे जा गिरा, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरे युवक ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, मृतक गुलशन केरकेट्टा और इग्नासियुस 13 मई को एक विवाह समारोह में शामिल होने बरटोली-गिनाबहार गए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे दोनों जशपुर की ओर वापस लौट रहे थे, तभी रात लगभग 2 बजे के आसपास महुआटोली के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई. 


मौके पर पहुंची कुनकुरी पुलिस ने तत्काल घायल गुलशन को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने सुबह करीब 7 बजे अंतिम सांस ली. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP