रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: जगन्नाथ पुरी के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू

C

CG Khabar

16 जुल. 2026, 03:03 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

जगदलपुर-पुरी ट्रेन
जगदलपुर-पुरी ट्रेन

जगदलपुर । संवाददाता: विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के मद्देनजर बस्तर के रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर भी आई है. हर साल की तरह इस बार भी उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जगदलपुर से पुरी के बीच एक स्पेशल ट्रेन सेवा की शुरुआत की है. 12 कोच वाली यह विशेष ट्रेन 15 जुलाई (बुधवार) की सुबह 6:30 बजे जगदलपुर रेलवे स्टेशन से पुरी के लिए रवाना हुई. 


इस गाड़ी में आम यात्रियों के साथ-साथ दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए भी विशेष कोच की व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन


समय सारिणी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन आगामी 23 जुलाई को भी सुबह 6:30 बजे जगदलपुर से खुलेगी और देर रात 1:40 बजे पुरी पहुंचेगी. वहीं वापसी के सफर में यह ट्रेन 16 और 24 जुलाई की शाम 7:15 बजे पुरी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1:15 बजे जगदलपुर वापस आएगी. 


रेलवे ने एक तरफ रथयात्रा के यात्रियों को विशेष ट्रेन का तोहफा दिया है, तो दूसरी तरफ रूट मरम्मत के कारण नियमित यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से ही सोच-समझकर बनाने की सलाह दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP