आधा दर्जन मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने आधा दर्जन मंत्रियों के प्रभार में बदलाव किया है. सरकार ने नए मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपते हुए जिले का प्रभार भी सौंपा है.
जारी सूची में डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं. यह सभी जिले सुरक्षा और विकास की दृष्टि से बेहद अहम माने जाते हैं.
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का प्रभार सौंपा गया है.
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का प्रभार दिया गया है.
इसी तरह नये मंत्रियों में गुरु खुशवंत साहेब को सक्ती और मंत्री राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का प्रभार दिया गया है.
वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को राजनांदगांव की कमान सौंपी गई है.