रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

गौरेला: राष्ट्रीय अध्यक्ष के गिरफ्तारी के विरोध में युवक कांग्रेस ने पुतला फूंका

C

CG Khabar

26 फ़र. 2026, 11:50 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

पुतला फूंका
पुतला फूंका

पेन्ड्रा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया. प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आह्वान पर गौरेला के संजय चौक पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया. 


इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल के बीच तीखी झड़प और झुमाझटकी भी देखने को मिली.

विज्ञापन


युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एप्सटीन फाइल्स में नाम आने के दबाव और अडानी समूह को कानूनी संकट से बचाने के लिए सरकार ने विदेशी शक्तियों के सामने घुटने टेक दिए हैं. 


प्रदर्शनकारियों का दावा है कि सरकार ने देश के आर्थिक हितों को ताक पर रखकर व्यापारिक समझौते किए हैं. 


कांग्रेस नेताओं ने उदय भानु चिब पर की गई कानूनी कार्रवाई को 'दमनकारी' करार देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध से घबराकर सरकार तानाशाही पर उतारू है. 


संगठन ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे गांधीवादी विचारधारा के अनुयायी हैं और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP