रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर में मुठभेड़, 1 माओवादी मारने का दावा

बीजापुर में मुठभेड़, एक माओवादी मारने का दावा

H

Hupendra Sharma

06 अग. 2025, 08:32 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

मुठभेड़
मुठभेड़

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बुधवार सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक माओवादी को मारने का दावा किया है.


फिलहाल गंगालूर के जंगल में मुठभेड़ जारी है. पुलिस के अनुसार दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने जंगल में माओवादियों को घर रखा है.

विज्ञापन


बीजापुर एसपी ने मठभेड़ की पुष्टि की है. बताया गया कि गंगालूर के जंगल में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी.


इसके बाद डीआरजी और एसटीएफ के जवानों को सर्चिंग अभियान में रवाना किया गया था.


अब तक एक माओवादी का शव और हथियार बरामद होने की सूचना है. फोर्स अभी भी अंदर मौजूद है और पूरे इलाके की सघन सर्चिंग कर रही है.

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP