रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: SECR की 22 एक्सप्रेस व 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द

C

CG Khabar

22 जुल. 2025, 08:05 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

रेलगाड़ी
रेलगाड़ी

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में 24 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक 22 एक्सप्रेस तथा 4 पैसेंजर ट्रेने रद्द रहेंगी. रायगढ़–झारसुगुड़ा सेक्शन में विद्युतीकरण और किरोड़ीमल स्टेशन पर कार्य के चलते SECR की ये ट्रेने रद्द रहेंगी. कई ट्रेने आंशिक रूप से भी प्रभावित रहेंगी.


इससे बिलासपुर तथा छत्तीसगढ़ के यात्रियों को परेशानी का समना करना पड़ेगा.

विज्ञापन


रद्द होने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें-


18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (23–27 अगस्त तक रद्द)

20822/20821 सांतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस

12870/12869 हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस

22846/22845 हटिया–पुणे एक्सप्रेस

20813/20814 पुरी–जोधपुर एक्सप्रेस

20971/20972 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस

22358/22357 गया–कुर्ला एक्सप्रेस

12905/12906 पोरबंदर–शालीमार एक्सप्रेस

17321/17322 वास्को–जसीडीह एक्सप्रेस

17005/17006 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस

12101/12102 कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस


पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द-


68737/68738 रायगढ़–बिलासपुर मेमू

68735/68736 रायगढ़–बिलासपुर मेमू


परिवर्तित मार्ग से चलेंगी दुरंतो एक्सप्रेस-


2222 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (23 अगस्त): झारसुगुड़ा–टिटलागढ़–लाखोली–रायपुर मार्ग से

12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (25 अगस्त): रायपुर–लाखोली–टिटलागढ़–झारसुगुड़ा मार्ग से


आंशिक रूप से समाप्त होने वाली ट्रेनें-


68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर

12410 निजामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त

12409 रायगढ़–निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू


रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी ले लें. यह अस्थायी असुविधा विद्युतीकरण और रेलवे अधोसंरचना विकास के लिए ज़रूरी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP