रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़: कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

C

CG Khabar

16 फ़र. 2026, 06:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कर्ज के भारी दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे 35 वर्षीय युवक दोहन उर्फ सोहन देवांगन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.


मृतक मूल रूप से कोतरारोड का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी के साथ ससुराल में, सर्किट हाउस के निकट बंदे अली फातमी नगर कॉलोनी में रह रहा था. उसकी शादी 2022 में हुई थी, लेकिन दंपति के कोई संतान नहीं थी. 

विज्ञापन


परिवारवालों के अनुसार, सोहन पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अशांत चल रहा था, हालांकि वह अपनी परेशानी का ठीक-ठीक कारण किसी को नहीं बता पा रहा था. वह सिर्फ इतना कहता था कि बाजार में उसने कर्ज लिया हुआ है.


शनिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे जब उसकी पत्नी झलमला स्थित स्कूल से पढ़ाने के बाद घर लौटी, तो उसने देखा कि सोहन छत के फैन से रस्सी के सहारे लटक रहा है. 


घबराहट में उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


घर की तलाशी के दौरान पुलिस को चार पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवक ने अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए लिखा था कि वह गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में फंस चुका है और अपनी व्यथा किसी से बांट नहीं पा रहा. 


साथ ही उसने अपनों से अनुरोध किया कि उसकी मृत्यु के बाद परिवार को किसी तरह की तकलीफ न पहुंचाई जाए.


पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP