गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: गड्ढे की चपेट में बुलेट बाइक, युवक की मौत

C

CG Khabar

22 नव. 2025, 07:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की जान चली गई. तेज रफ्तार बुलेट बाइक के अनियंत्रित होने से वह गड्ढे में समा गई, जिसमें चालक को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई. मृतक के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


जानकारी के मुताबिक, बिछीनारा गांव के निवासी राम लकड़ा ने थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उनका चाचा जोहन लकड़ा गुरुवार शाम को अपनी दादी शशिता तिग्गा के घर ग्राम पिपराही से बुलेट बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे. करीब साढ़े पांच बजे ग्राम सुबरा कटंगपारा के निकट एक मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बाइक गहरे गड्ढे में पलट गई.

विज्ञापन


इस हादसे में जोहन लकड़ा के सिर, नाक और मुंह पर गंभीर चोटें लगीं. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत लैलूंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया. 


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और मामले की गहन जांच की जा रही है. स्थानीय स्तर पर सड़कों की खराब हालत को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है, जो ऐसी घटनाओं का प्रमुख कारण बन रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

एक घंटा पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

6 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

7 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP