सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: विरोध प्रदर्शन के बाद जिंदल स्टील प्लांट 15 लाख मुआवजा देने राजी

C

CG Khabar

13 फ़र. 2026, 07:27 AM 1 मिनट में पढ़ें 16

जिंदल स्टील प्लांट
जिंदल स्टील प्लांट

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील प्लांट (पतरापाली) में एक दुखद हादसा सामने आया, जहाँ काम के दौरान क्रेन ऑपरेटर अनुराग कश्यप की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई. सक्ती जिले के रहने वाले अनुराग पिछले सात वर्षों से प्लेट मिल में बतौर ठेका श्रमिक कार्यरत थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द के बाद वे बेहोश हो गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और साथी श्रमिकों ने काम के अत्यधिक दबाव का आरोप लगाते हुए प्लांट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

विज्ञापन


शुरुआत में प्रबंधन और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध बना रहा, क्योंकि प्रबंधन इसे प्राकृतिक मौत मान रहा था, जबकि परिजनों का तर्क था कि मृत्यु कार्यस्थल पर तनाव के चलते हुई है. 


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतरा रोड पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. लगभग दो घंटे चले चक्काजाम और लंबी वार्ता के बाद, प्रबंधन ने मृतक की पत्नी को 15 लाख रुपये का मुआवजा और मासिक पेंशन देने का लिखित आश्वासन दिया. इस सहमति के बाद आंदोलन समाप्त हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

5 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

6 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

10 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

10 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

11 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP