सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ पुलिस को सर्वाधिक 141 वीरता पदक

C

CG Khabar

14 अग. 2026, 01:45 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

gallantry medal
gallantry medal

नई दिल्ली । डेस्क: 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित राष्ट्रीय पदक सूची में इस बार छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सम्मान सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस को देश में किसी भी राज्य या सुरक्षा बल के मुकाबले सर्वाधिक 141 'वीरता पदक' (Gallantry Medals) से नवाजा गया है. 


यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ पुलिस ने पारंपरिक रूप से पदक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली जम्मू-कश्मीर पुलिस (38 पदक) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (20 पदक) को पीछे छोड़ा है.

विज्ञापन


बस्तर और आसपास के इलाकों में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे निर्णायक अभियानों में जमीनी स्तर पर दिखाई गई अदम्य वीरता को इस उपलब्धि की मुख्य वजह माना जा रहा है.


गृह मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष देश भर में कुल 301 वीरता पदक प्रदान किए गए हैं, जिनमें से अकेले 197 पदक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को मिले हैं. इसके अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर में 51, पूर्वोत्तर राज्यों में 12 और अन्य क्षेत्रों के वीरों को 41 पदक मिले हैं.


वीरता पदकों के साथ-साथ पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और कारागार सेवाओं के लिए कुल 1,057 पदक घोषित किए गए हैं. इनमें विशिष्ट सेवा के लिए 92 'राष्ट्रपति पदक' (PSM) और सराहनीय सेवा के लिए 664 'मेधावी सेवा पदक' (MSM) शामिल हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली यह रिकॉर्ड मान्यता राज्य में नक्सल विरोधी मोर्चे पर सुरक्षा बलों के बढ़ते दबदबे और जवानों के साहस को दर्शाती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

13 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

17 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

17 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

21 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

21 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP