रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बलरामपुर में ट्रक और ट्रेलर के बीच भीषण भिड़ंत, जिंदा जला चालक

C

CG Khabar

14 मार्च 2026, 03:27 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

ट्रेलर में आग- बलरामपुर
ट्रेलर में आग- बलरामपुर

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना अंतर्गत ग्राम मोहली के समीप शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे चावल से लदे ट्रक और क्लिंकर से भरे ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी भीषण थी कि टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर ने आग पकड़ ली, जिसमें चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह केबिन के भीतर ही जिंदा जल गया.


मृतक चालक की पहचान झारखंड के गढ़वा निवासी 28 वर्षीय अरबाज के रूप में हुई है, जो कोरबा के दीपका से क्लिंकर लेकर आ रहा था. 

विज्ञापन


वहीं, हादसे में ट्रक चालक संतोष गुप्ता (44) गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए ट्रक का शीशा तोड़कर संतोष को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच गई.


सूचना मिलते ही त्रिकुंडा पुलिस और दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं. 


काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक ट्रेलर पूरी तरह स्वाहा हो चुका था. 


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चावल से लदा ट्रक राइस मिल से वाड्रफनगर की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP