रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा: छात्रा की करैत सांप डसने से मौत

C

CG Khabar

14 जुल. 2025, 04:05 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

करैत सांप
करैत सांप

रायपुर । संवाददाता: कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र के भाटिकुड़ा गांव में रहने वाली 11 वर्षीय रीना कुमारी यादव की करैत सांप के काटने से मृत्यु हो गई. यह दुखद घटना उस समय हुई जब रीना अपनी दादी के साथ सो रही थी. 


परिजनों ने बताया कि देर रात अचानक रीना चीखकर जागी और रोने लगी. पहले तो परिवार वालों को लगा कि शायद किसी बरसाती कीड़े ने उसे काट लिया है. तुरंत कमरे की बत्ती जलाकर बिस्तर की जांच की गई तो वहां एक करैत सांप दिखाई दिया. परिजनों ने सांप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागकर मिट्टी की दीवार में छिप गया.

विज्ञापन


कुछ ही देर बाद रीना की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन उसे तुरंत कोरबा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. रीना कक्षा पांचवीं की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी होनहार थी. उसके पिता कम्हन यादव ने बताया कि उनकी बेटी बहुत मेहनती और तेज थी.


घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. 


जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किये हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP