सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

जशपुर: पारिवारिक कलह में युवक की जान गई, ससुराल पक्ष के 5 सदस्य गिरफ्तार

C

CG Khabar

18 मार्च 2026, 02:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

मारपीट
मारपीट

जशपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ घरेलू विवाद ने एक युवक की जान ले ली. ग्राम प्रेमनगर केराडीह में हुई इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने मृतक की पत्नी, तीन सालियों और साढ़ू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. 


जांच में खुलासा हुआ है कि आपसी विवाद के दौरान ससुराल पक्ष द्वारा की गई बेरहमी से पिटाई ही युवक की मौत का कारण बनी.

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, केराडीह निवासी सुनील राम ने करीब छह माह पूर्व कांसाबेल की मीरा बाई (20 वर्ष) के साथ प्रेम विवाह किया था. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी और अक्सर विवाद होने लगा. 


इसी कड़ी में 1 मार्च को पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मीरा ने अपने मायके वालों को बुला लिया. इसके बाद मीरा, उसकी बहनों और जीजा ने मिलकर सुनील की मुक्कों और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी सुनील को अधमरी हालत में छोड़कर चले गए.


इस मारपीट के दो दिन बाद यानी 3 मार्च को सुनील की हालत अचानक बिगड़ गई. 


उसने अपनी माँ पार्वती बाई से शरीर में तेज दर्द होने की शिकायत की और पानी मांगा. माँ ने उसे पानी पिलाकर मालिश कर राहत देने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में सुनील ने दम तोड़ दिया. 


बेटे की आकस्मिक मौत से स्तब्ध माँ ने तुरंत नारायणपुर पुलिस को सूचित किया. शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट (शॉर्ट पीएम) में विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि सुनील की मृत्यु शरीर के भीतर लगी गंभीर चोटों के कारण हुई है, जिसके बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए तत्काल कार्रवाई की और सभी मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP