सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

सरकारी बारदाना घोटाले में आरोपी और खरीदार सलाखों के पीछे

C

CG Khabar

27 मार्च 2026, 02:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार

जशपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सरकारी बारदानों की हेराफेरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. कांसाबेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गबन के मुख्य सूत्रधार रिजवान अली और चोरी के बारदाने खरीदने वाले सुधीर साहू को गिरफ्तार कर लिया है. 


पुलिस ने इनके पास से 4000 नग बारदाने और वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी भी जब्त की है.

विज्ञापन


पूरा मामला वित्तीय वर्ष 2022-23 का है, जब आरोपी रिजवान अली को उचित मूल्य दुकानों से खाली बारदानों को इकट्ठा कर विपणन संघ के गोदाम तक पहुँचाने का ठेका मिला था. 


सरकारी अनुबंध के बावजूद, आरोपी ने कांसाबेल ब्लॉक की दुकानों से 33,580 बारदाने तो उठाए, लेकिन उन्हें विभाग में जमा करने के बजाय बाजार में बेच दिया. 


विभागीय जांच और कलेक्टर द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट में 8 लाख 39 हजार 500 रुपये के इस घोटाले की पुष्टि हुई थी.


जिला विपणन अधिकारी अजय कुमार ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछाया और सूरजपुर व अंबिकापुर से दोनों आरोपियों को दबोच लिया. 


जशपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर धोखाधड़ी और आपराधिक अमानत में खयानत जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP