रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुर्ग: मिनी बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

C

CG Khabar

25 मार्च 2026, 02:22 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धमधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार मिनी बस ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 


मृतकों की पहचान हरिश्चंद्र यादव और भोला यादव के रूप में हुई है.

विज्ञापन


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, हरिश्चंद्र यादव अपने भतीजे की बारात में शामिल होने के लिए गिरहोला से धमधा आए हुए थे. मंगलवार शाम वह अपने भाई के साले भोला यादव के साथ किसी परिचित से मिलने बाइक पर जा रहे थे. 


इसी दौरान धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रही एक अनियंत्रित मिनी बस ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.


धमधा थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP