रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा: नक्सलियों का 5 किलो का प्रेशर कुकर बम बरामद

C

CG Khabar

06 अक्टू. 2025, 07:47 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

आईईडी
आईईडी

दंतेवाड़ा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के मालेवाही थाना अंतर्गत सातधार-मालेवाही मार्ग पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने सड़क किनारे 5 किलो का प्रेशर कुकर बम (आईईडी) लगा रखा था.


सूचना मिलते ही सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन बारसूर, मालेवाही थाना और बारसूर पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची. जवानों ने पूरी सतर्कता बरतते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया और आईईडी को सुरक्षित निकालकर निष्क्रिय किया.

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यदि यह बम विस्फोट होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी. समय रहते सुरक्षाबलों की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई.


गौरतलब है कि बीते सितम्बर माह में भी इसी इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ 195वीं बटालियन के दो जवान घायल हुए थे.


(फोटो-प्रतीकात्मक)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP