रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

चांपा बस स्टैंड के पास सड़क हादसा: पिता की मौत, पुत्र गंभीर

C

CG Khabar

15 फ़र. 2026, 03:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

चांपा । डेस्क: जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना चांपा महाराणा बस स्टैंड के पास की है, जहां बाइक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन से जा भिड़ी.


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पचौरी निवासी सरजू भैना अपने पुत्र आशीष के साथ बाइक क्रमांक सीजी 11 बीए 2465 से महुदा में मेला देखने जा रहे थे. बस स्टैंड के पास पहुंचते ही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक उछलकर पास में खड़ी पिकअप वाहन से भी जा टकराई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल चांपा के शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सरजू भैना को मृत घोषित कर दिया. पुत्र आशीष का उपचार अस्पताल में जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.


गौरतलब है कि 10 फरवरी को भी चांपा के गौरव पथ, नगर पालिका कार्यालय के पास तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी, जिसमें 21 वर्षीय आकाश केशरवानी की मौत हो गई थी. लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP