शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बलरामपुर में मुफ्त डायलिसिस सेवा शुरू

C

CG Khabar

11 जुल. 2025, 12:49 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

डायलिसिस
डायलिसिस

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मुफ्त डायलिसिस सेवा शुरू की गई है. जिससे अब तक लगभग 35 मरीजों को 1478 डायलिसिस सेशन का लाभ मिल चुका है. यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और इसे विशेष रूप से प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा संचालित किया जा रहा है.


बलरामपुर के जिला अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों के माध्यम से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही सुलभ, सहज और निःशुल्क उपचार मिल रहा है.

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों, विशेषकर गरीब और पिछड़े तबके के लिये यह सुविधा वरदान साबित हो रही है. ग्राम कोटसरी निवासी धनेश ने बताया, “पहले हर सप्ताह अंबिकापुर जाकर डायलिसिस करानी पड़ती थी. अब बलरामपुर में ही इलाज संभव हो पाया है, जिससे न केवल खर्च बचा है बल्कि सफर की परेशानी भी खत्म हो गई है.


मरीजों का कहना है कि निजी अस्पतालों में डायलिसिस सत्र की कीमत 1000 से 2000 रुपये तक होती है, जिससे निम्न आयवर्ग के परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता था. इस कारण कई बार इलाज बीच में छोड़ना पड़ता था.


वहीं अब जिला अस्पताल में उपलब्ध यह निःशुल्क सेवा उन्हें निरंतर और सुरक्षित उपचार का अवसर दे रही है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भविष्य में डायलिसिस मशीनों की संख्या और स्टाफ क्षमता बढ़ाने की योजना है, ताकि अधिक मरीजों को समय पर लाभ दिया जा सके. 


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के प्रत्येक जरूरतमंद मरीज को निःशुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

5 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

5 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

14 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP