रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: बारनवापारा अभयारण्य में छोड़े गए 34 काले हिरण

C

CG Khabar

30 मार्च 2026, 01:19 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

काले हिरण
काले हिरण

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के निकट स्थित बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में कुल 34 काले हिरणों (ब्लैकबक) को उनके प्राकृतिक आवास में सफलतापूर्वक छोड़ा गया. अभयारण्य के ब्लैकबक कंजर्वेशन सेंटर से इन हिरणों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाते हुए दो चरणों में छोड़ा गया है. वन विभाग ने इस वर्ष कुल 60 काले हिरणों के पुनर्स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया है.


स्थानांतरण की यह पूरी प्रक्रिया आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से संपन्न की गई, जिससे हिरणों को बिना किसी व्यवधान के वन क्षेत्र में प्रवेश कराया जा सका. 

विज्ञापन


मुक्त किए गए ये हिरण रामपुर ग्रासलैंड में पहले से मौजूद काले हिरणों के समूह में शामिल हो गए हैं. 


अधिकारियों के अनुसार, इस नए समूह के आगमन से क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे. विभाग द्वारा इनकी सुरक्षा और अनुकूलन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी रखी जाएगी. 


एक समय छत्तीसगढ़ से लगभग विलुप्त हो चुके काले हिरण अब इस पुनर्स्थापन परियोजना के चलते एक बार फिर जंगलों में कुलांचे भरते नजर आएंगिरण 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP