रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भूपेश बघेल ने संविधान की रक्षा पर दिया जोर, BJP-RSS पर जताया अविश्वास

C

CG Khabar

27 जन. 2026, 01:21 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला है. बघेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें इन संगठनों पर "कोई भरोसा नहीं" है, क्योंकि वे लगातार संविधान को कमजोर करने का प्रयास करते रहते हैं.


गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बघेल ने कहा कि 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जिसने हमें एक गणराज्य के नागरिक के रूप में संवैधानिक अधिकार दिए. 

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा कि हमें उन लोगों से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है जो संविधान को बदलना या उसे कमजोर करना चाहते हैं. 


बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग संविधान पर निरंतर हमले कर रहे हैं और ऐसे में संविधान की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP