रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से की IPL तुरंत रोकने की मांग

C

CG Khabar

17 मई 2026, 04:46 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को तुरंत निलंबित करने की मांग की है. बघेल ने इसके पीछे अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए ईंधन संकट का हवाला दिया है.


सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बघेल ने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में आईपीएल का जारी रहना बिल्कुल भी उचित नहीं है. उन्होंने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय हित और जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की.

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने तर्क दिया कि टूर्नामेंट को रोकने से स्टेडियमों में होने वाली बड़े पैमाने पर लोगों की आवाजाही कम होगी, जिससे ईंधन की बचत करने में मदद मिलेगी. 


कांग्रेस महासचिव ने यह दावा भी किया कि लीग के निलंबन से विदेशी खिलाड़ियों को विदेशी मुद्रा में किए जाने वाले भुगतान पर रोक लगेगी और आईपीएल से जुड़ी कथित सट्टेबाजी गतिविधियों पर भी लगाम कसी जा सकेगी.


इस दौरान बघेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि संघ के कुछ कार्यकर्ता भी इस टूर्नामेंट से जुड़ी सट्टेबाजी की गतिविधियों में शामिल हो चुके हैं. विपक्ष के नेता इस संकट के दौरान केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, इस बयान पर अभी तक भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP