भिलाई: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत
भिलाई । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के भिलाई में सेंट्रल एवेन्यू रोड पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई. सेक्टर-6 के रहने वाले दीपक गुप्ता और कौशिक दास अपनी कार से सेक्टर-9 से सेक्टर-6 की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
स्थानीय निवासियों की सूचना पर भिलाई नगर थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया.
क्षतिग्रस्त वाहन से दोनों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.