रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांकेर में 5 लाख की इनामी महिला माओवादी कमांडर रूपी मारी गई

कांकेर में 5 लाख की इनामी महिला माओवादी कमांडर रूपी ढेर

C

CG Khabar

13 अप्रै. 2026, 01:36 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

नक्सली
नक्सली

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगली इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला माओवादी कमांडर के मारे जाने का दावा पुलिस ने किया है. मृत माओवादी की पहचान रूपी के रूप में हुई है, जिस पर शासन द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था.


कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के अनुसार, सुरक्षा बलों को इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी, जिसके आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था. 

विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान जब माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की, तो जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला. 


मुठभेड़ खत्म होने के बाद तलाशी के दौरान मौके से महिला कमांडर का शव और हथियार बरामद किए गए हैं. क्षेत्र में अन्य संभावित विद्रोहियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.


गौरतलब है कि राज्य में माओवादियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. पिछले महीने भी बीजापुर जिले के जंगला इलाके में इंद्रावती नदी बेल्ट के पास हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो वर्दीधारी माओवादियों को मार गिराया था. 


उस कार्रवाई के दौरान भी भारी मात्रा में हथियार, जिनमें एसएलआर राइफल और इंसास राइफल शामिल थे, बरामद किए गए थे. फिलहाल कांकेर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP