शनि, 31 अक्टू. 2026

CGKhabar

जोशीमठ के पास बद्रीनाथ-देहरादून हेलीकॉप्टर क्रैश, pilot समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत

बद्रीनाथ से उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद जोशीमठ के पास क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर. हादसे में पायलट और कर्नाटक के 5 श्रद्धालुओं की जान गई.

C

CG Khabar

31 अक्टू. 2026, 08:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 45

दुर्घटनाग्रस्त हैलीकाप्टर- जोशीमठ
दुर्घटनाग्रस्त हैलीकाप्टर- जोशीमठ

चमोली । डेस्क: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित जोशीमठ के चायी गांव के ऊपर शुक्रवार दोपहर एक दुखद हादसा हुआ, जहां बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा एक हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पायलट समेत सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का यह हेलीकॉप्टर दोपहर 1.12 बजे उड़ा था और उड़ान भरने के ठीक दो मिनट बाद ही इसका नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया.

चमोली जिले के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों में पायलट कैप्टन हिमांशु (दिल्ली के निवासी) और कर्नाटक के 5 यात्री- प्रथपा, अरुण सालुंके, शंकर गौड़ा, सुधीर के., और एच.एस. नटराजा शामिल हैं. 

ये सभी श्रद्धालु माना गांव और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद नियमित चारधाम यात्रा मार्ग पर लौट रहे थे.

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त बचाव अभियान चलाकर दुर्घटनास्थल से सभी 6 शव बरामद कर लिए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना की पुष्टि की. 

वहीं उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानों को फिलहाल रोक दिया गया है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा जांच की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नेतन्याहू
देश-विदेश

इजरायल चुनाव: न नेतन्याहू को बहुमत न आइजनकोट को, क्या हैं सरकार गठन के विकल्प

10 घंटे पहले

क्रिस्टा पाइक-  मौत की सजा पाई कैदी
देश-विदेश

मौत की सजा नाकाम: ज़िंदा बची कैदी ने जेल प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

10 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- File Photo
देश-विदेश

अमेरिका के चुनावी मैदान में भारत जैसी 'डमी कैंडिडेट' राजनीति, ट्रंप ने दिए आपराधिक जांच के आदेश

21 घंटे पहले

राहुल गांधी
देश-विदेश

IDBI: कांग्रेस के समय बैंक स्थापित किए गए, मौजूदा समय में बैंकों को बेचा जा रहा है- राहुल गांधी

21 घंटे पहले

भूटान की नदी
देश-विदेश

भूटान: ग्लेशियर झील फटने से भारी तबाही, उत्तर बंगाल और असम में हाई फ्लड अलर्ट

22 घंटे पहले

हैलोवीन प्रदर्शन
देश-विदेश

31 अक्टूबर को हैलोवीन विरोध-प्रदर्शनों के लिए 70,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती; फ्रांस अलर्ट पर

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP