शनि, 31 अक्टू. 2026

CGKhabar

जर्जर सड़क बनी जानलेवा: स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से ट्रेलर के नीचे आए थोक कारोबारी की मौके

सीतापुर थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक चौक पर शुक्रवार शाम गड्ढे में स्कूटी अनियंत्रित होने से 70 वर्षीय थोक कारोबारी सड़क पर गिर गए और ट्रेलर के पिछले पहिए की चपेट में आ गए.

C

CG Khabar

31 अक्टू. 2026, 10:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 38

मृतक का शव
मृतक का शव

अंबिकापुर । संवाददाता: नेशनल हाईवे-43 स्थित अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे एक भीषण दुर्घटना हो गई. सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल बैंक चौक के पास खराब सड़क और गड्ढे की वजह से एक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया. इसके चलते स्कूटी चला रहे निहारिका स्टोर्स के संचालक और थोक किराना व्यापारी 70 वर्षीय त्रिलोक चंद गोयल सड़क पर गिर पड़े. 

ठीक उसी समय वे वहां से गुजर रहे एक ट्रेलर के पिछले पहिए की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद स्थानीय इलाके की जर्जर सड़क को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के कारण इस मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी, हालांकि हादसे से महज एक दिन पहले ही इस सड़क के नवनिर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न हुआ था. 

दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई और मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया, जिसे बाद में सीतापुर पुलिस ने पहुंचकर बहाल कराया.

हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा और अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी. परिस्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने स्वयं स्ट्रेचर पर शव को उठाया और लगभग 100 मीटर दूर ले जाकर एक ऑटो के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया. वर्तमान में शव को मर्चुरी में रखा गया है तथा सीतापुर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम त्रिलोक चंद गोयल अपनी स्कूटी से बाजार की ओर निकले थे, तभी सेंट्रल बैंक चौक के पास यह हादसा घटित हुआ.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ़्लेवियो बोलसोनारो- भगोड़ा
छत्तीसगढ़

रद्द पासपोर्ट के बावजूद कैसे फ्लोरिडा पहुंचे फ़्लेवियो बोलसोनारो, ट्रम्प-मिलेई से जवाब तलब

4 मिनट पहले

सड़क दुर्घटना में दो युवक मृत- बलरामपुर
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

एक घंटा पहले

आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जशपुरनगर: नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

एक घंटा पहले

रेप
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म, रैपिडो ड्राइवर पर केस दर्ज

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

बिना विभागीय जांच अनिवार्य सेवानिवृत्ति अवैधानिक: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: तलाक के बाद शैक्षणिक डिग्रियों में मूल नाम दर्ज कराना महिला का अधिकार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP