शनि, 31 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म, रैपिडो ड्राइवर पर केस दर्ज

बिलासपुर में इंश्योरेंस प्लान समझाने गई युवती से लॉज के कमरे में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी रैपिडो चालक की तलाश में जुटी है.

C

CG Khabar

31 अक्टू. 2026, 09:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 38

रेप
रेप

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक इंश्योरेंस कंपनी की महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. घटना तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड के एक लॉज की है. आरोपी की पहचान दयालबंद निवासी अभिषेक सलूजा के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी 25 वर्षीय युवती व्यापार विहार स्थित एक निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है और लोगों को पॉलिसी प्लान समझाती है. 27 अक्टूबर को उसने रायपुर जाने के लिए रैपिडो बुक किया था. इस दौरान बाइक लेकर पहुंचे चालक अभिषेक सलूजा से उसकी बातचीत हुई और दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर साझा किया.

घटना के अगले दिन, 28 अक्टूबर को आरोपी ने पॉलिसी समझने के बहाने युवती को फोन करके बुलाया. बातचीत के दौरान उसने शोरगुल का हवाला देते हुए किसी शांत स्थान पर चलने को कहा. युवती उसकी बातों में आकर साथ चली गई, जिसके बाद आरोपी उसे स्टेशन रोड स्थित लॉज के कमरा नंबर 124 में ले गया. 

वहां बातचीत के दौरान उसने कमरे का दरवाजा बंद कर युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. पीड़िता द्वारा विरोध करने पर वह उसे धमकी देकर मौके से भाग निकला.

इस मामले में एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम ने जब आरोपी के घर पर दबिश दी, तो जानकारी मिली कि परिजनों ने उसे पहले ही घर से निकाल दिया है. फिलहाल पुलिस उसके अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर उसकी तलाश कर रही है.

दूसरी ओर, टीआई सनिप रात्रे ने बताया कि जांच में लॉज संचालक की भी गंभीर लापरवाही सामने आई है. आरोपी के स्थानीय होने का हवाला देकर उससे बिना कोई पहचान पत्र लिए ही कमरे की चाबी दे दी गई थी, जबकि युवती का पहचान पत्र जमा कराया गया था. पुलिस अब नियमों के उल्लंघन पर लॉज संचालक को नोटिस जारी कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना में दो युवक मृत- बलरामपुर
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

25 मिनट पहले

मृतक का शव
छत्तीसगढ़

जर्जर सड़क बनी जानलेवा: स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से ट्रेलर के नीचे आए थोक कारोबारी की मौके

44 मिनट पहले

आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जशपुरनगर: नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

47 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

बिना विभागीय जांच अनिवार्य सेवानिवृत्ति अवैधानिक: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: तलाक के बाद शैक्षणिक डिग्रियों में मूल नाम दर्ज कराना महिला का अधिकार

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने मैनपाट टाइटन्स को 4-0 से हराया

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP