रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अशोक लेलैंड के खरीदने के लिये फाइनेंसिंग योजना

C

CG Khabar

21 जुल. 2025, 11:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

अशोक लेलैंड
अशोक लेलैंड

रायपुर । संवादददाता: प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत दोनों पक्षों ने मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों के ग्राहकों के लिये वित्तपोषण सुविधा प्रदान करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं.


इस सहयोग का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुरूप लचीले और किफायती वित्तीय समाधान प्रदान करना है. 

विज्ञापन


अशोक लेलैंड के मुख्य वित्तीय अधिकारी केएम बालाजी ने कहा, "छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ हमारी यह साझेदारी ग्राहकों को राज्य में बैंक के व्यापक नेटवर्क का लाभ उठाते हुये सुविधाजनक और अनुकूलित वित्तपोषण योजनायें प्रदान करेगी. हमारा लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर अनुभव और आसान भुगतान विकल्प सुनिश्चित करना है."


छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के क्रेडिट महाप्रबंधक विजय वसंत रायकर ने इस साझेदारी को एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा, "हमारी विविध वित्तीय योजनाएं ग्राहकों को छत्तीसगढ़ में सुगम और व्यापक वित्तपोषण विकल्प प्रदान करेंगी. यह सहयोग दोनों संगठनों के व्यावसायिक लक्ष्यों को पूरा करने के साथ-साथ वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लायेगा और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा."


इस साझेदारी से अशोक लेलैंड और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक दोनों को छत्तीसगढ़ में अपने ग्राहकों को बेहतर सेवायें प्रदान करने में मदद मिलेगी, जिससे क्षेत्र में वाणिज्यिक वाहन उद्योग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP