रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर में आईईडी की चपेट में आई महिला

छत्तीसगढ़ बीजापुर में आईईडी की चपेट में आई महिला

C

CG Khabar

29 मार्च 2025, 05:49 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

आईईडी की चपेट में आई महिला
आईईडी की चपेट में आई महिला

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के भैरमगढ़ में एक ग्रामीण महिला आईईडी की चपेट में आ गई. इस हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई है. 


महिला का एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उसपरी की है.

विज्ञापन


माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए उसपरी गांव से लगे इंद्रावती नदी घाट के पास आईईडी प्लांट किया हुआ था. 


शनिवार सुबह बोड़गा गांव की रहने वाली पीड़ित महिला इंद्रवती नदी घाट पर बर्तन धोनी के लिए गई थीं. 


जब वह वापस लौट रही थी, तभी उसका पैर प्रेशर आईईडी पर पड़ गया. पैर पड़ते ही आईईडी विस्फोट हो गया. 


विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि महिला के बाएं पैर के चिथड़े उड़ गए. 


ग्रामीणों ने घायल महिला को भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.


घटना की सूचना मिलते ही भैरमगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP