रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

माओवादियों ने गाड़ रखा था 8 लाख नगद और हथियार

छत्तीसगढ़ माओवादियों ने गाड़ रखा था 8 लाख नगद और हथियार

C

CG Khabar

21 मार्च 2025, 11:22 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

8 लाख नगद और हथियार
8 लाख नगद और हथियार

गरियाबंद |  संवाददाता। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने माओवादियों द्वारा छुपाया हुआ धन और हथियार बरामद किया है. 


जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र से लगे पंडरी पानी के पहाड़ में माओवादियों द्वारा जमीन में गाड़ कर रखे 8 लाख नगद और हथियारों सहित नक्सल साहित्य को बरामद किया है. 

विज्ञापन


गरियाबंद एसपी निखिल रखचे ने बताया कि पंडरी पानी के पहाड़ी इलाके में धमतरी गरियाबंद नुआपड़ा डिविजन कमेटी के द्वारा यह रकम छिपा कर रखी गई थी. 


इसकी जानकारी मिलने पर जिला पुलिस, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ की संयुक्त टीम बीडीएस की टीम के साथ तलाशी अभियान में 20 मार्च को निकली थी. 


चिन्हांकित स्थान पर पेड़ के नीचे खुदाई कराई गई. जहां एक बोरी मिली. जिसके अंदर टिफिन डिब्बे में 8 लाख रुपए नगद और 13 नग जिलेटिन और नक्सली साहित्य समेत अन्य सामान मिले. 


गरियाबंद पुलिस को इस साल माओवादी मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है. 


जनवरी माह में 2 अलग-अलग मुठभेड़ में माओवादियों के सेंटर कमेटी के सदस्य चलपती समेत 17 माओवादी मारे गए थे. अब पुलिस द्वारा गाड़े हुए धन को बरामद किया गया है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP