सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

टीआई से विवाद के बाद एएसआई ने की खुदकुशी

H

Hupendra Sharma

23 अप्रै. 2025, 10:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

खुदकुशी
खुदकुशी

महासमुंद | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक एएसआई ने जहर खाकर जान दे दी. मंगलवार को उसकी लाश बागबाहरा के महावीर कॉम्प्लेक्स के किराए के मकान में मिली.


बताया जा रहा है कि टीआई और एएसआई के बीच मीटिंग को लेकर विवाद हुआ था. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज की नौबत आ गई थी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक दशरथी साहू बागबाहरा थाने में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे.

विज्ञापन


हाल ही में उन्हें प्रमोशन मिला था. जबकि उनके रिटायरमेंट में मात्र दो साल बाकी था.


वह सरायपाली ब्लॉक के ग्राम बतारी के निवासी थे. बागबाहरा में अकेले रहते थे जबकि परिवार बतारी में ही रहता था.


रविवार को वह क्राइम मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे. उसी बात को लेकर थाना प्रभारी अजय सिन्हा के साथ विवाद हुआ था.


दूसरे दिन सोमवार को वह ड्यूटी पर आए. पूरे दिन ड्यूटी करने के बाद वह शाम को घर लौट गए. 


मंगलवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर एसडीओपी कार्यालय के स्टॉफ का एक सदस्य घर देखने पहुंचा तो वह अचेत अवस्था में पड़े हुए थे.


उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर में जहर की पुष्टि हुई है.


फिलहाल कोमाखान थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. मकान को सील कर दिया गया है और जांच जारी है.


इस मामले में एसपी आशुतोष सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी के साथ विवाद की बात गलत है. हमने थाने का ऑडियो वीडियो देखा है.


वह पिछले काफी दिनों से बीमार थे और नियमित रूप से ड्यूटी नहीं कर रहे थे. इसी बात को लेकर उन्हें समझाइश दी थी. फिर भी मामले की जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP