रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर में मिले कोरोना के 5 नए मरीज

H

Hupendra Sharma

24 जून 2025, 01:47 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

कोरोना
कोरोना

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं. इसी के साथ अब रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 29 पहुंच गई है.


वहीं अब तक रायपुर में 95 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं. इसमें से 60 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं.

विज्ञापन


राहत की बात है कि रायपुर में अब तक एक भी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई है.


कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है.


सीएमएचओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना के लक्षण जैसे सर्दी-खांसी, बुखार होने पर तत्काल इलाज कराएं. कोरोना होने पर घर में भी मास्क लगाकर रहें. भीड़ भाड़ एरिया में जाने से बचें.


बता दें कि राजनांदगांव में कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है.


मृतकों में सभी पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उनकी हालत और बिगड़ गई और जान चली गई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP