रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

नारायणपुर में 5 किलो का आईईडी बरामद

H

Hupendra Sharma

17 अप्रै. 2025, 07:15 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

आईईडी बरामद
आईईडी बरामद

नारायणपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के गट्टाकाल के जंगलों में सुरक्षा बलों ने 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बम बरामद किया है.


माओवादियों ने इसे जवानों को निशाना बनाने के इरादे से प्लांट किया था, लेकिन समय रहते इसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कोहकामेटा थाना क्षेत्र के मोहंदी कैम्प से जिला पुलिस बल, 53वीं वाहिनी आईटीबीपी और बीडीएस की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर गट्टाकाल के जंगल गई थी.


इस दौरान जंगल के पहाड़ी रास्ते में 5 किलो का 1 प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया गया. सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया.


बताया गया कि वर्ष 2025 में अब तक सुरक्षा बलों ने 16 से अधिक आईईडी बरामद कर उसे नष्ट किया है. 


दरअसल पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार ने आईईडी खोजने के लिए विशेष अभियान चालू किया है.


क्योंकि माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षा बलों को लगातार नुकसान हो रहा है.


एसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में आईईडी खोजने के लिए बीडीएस की टीम को अगल-अलग क्षेत्रों में भेज कर सर्चिंग की जा रही है.


इसी के चलते आए दिन जवान आईईडी बरामद कर रहे हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP