रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

गाज गिरने से 4 की मौत

H

Hupendra Sharma

21 मई 2025, 03:03 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

गाज
गाज

बलरामपुर/अंबिकापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत 3 की मौत हो गई. वहीं एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया है. इसी तरह मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भी एक ग्रामीण की गाज की चपेट में आने से मौत हो गई.


सूरजपुर जिले में भी कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की खबर आ रही है. जिसकी चपेट में आने से कई मवेशियों की मौत हो गई है. 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम को अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ बारिश हुई.


बलरामपुर के वाड्रफनगर विकासखंड के मझौली, जोगियानी, सुलसूली गांव में आकाशीय बिजली गिरी है.


जोगियानी निवासी श्रीराम पंडो और उसके पुत्र रोहित पंडो अपने घर के आंगन में खड़े थे.


इसी दौरान आंगन में लगे आम के पेड़ पर गाज गिरी. जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.


इसी तरह मझोली गांव निवासी 10 साल के बच्चे दयाराम अगरिया की भी गाज से मौत हो गई.


वहीं, एक फेरीवाला भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. वह गंभीर रूप से झुलस गया है. जिसका इलाज वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में चल रहा है.


बताया गया कि गाज की चपेट में आने से क्षेत्र में 4 मवेशियों और 12 बकरियों की मौत हो गई है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP