पुरी रेलवे स्टेशन के उन्नयन के चलते मालतीपाटपुर से चलेंगी 12 प्रमुख ट्रेनें
बिलासपुर । संवाददाता: ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल में स्थित पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के कायाकल्प और उन्नयन का काम शुरू होने जा रहा है. इस विकास कार्य के चलते रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन संचालन को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से 25 अगस्त से 20 अक्टूबर के बीच कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है.
इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से पुरी आने और जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय और तिथियों के अनुसार पुरी की बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से ही संचालित होंगी.
पुरी की जगह मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही समाप्त होंगी ये ट्रेनें
रेलवे प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य की अवधि के दौरान लंबी दूरी की कई प्रमुख गाड़ियां पुरी स्टेशन तक नहीं जाएंगी. इन ट्रेनों को मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही शॉर्ट-टर्मिनेट कर दिया जाएगा.
* एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस (12145): 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक अपनी यात्रा मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही समाप्त करेगी.
* इंदौर-पुरी एक्सप्रेस (20917): 26 अगस्त से 14 अक्टूबर के बीच मालतीपाटपुर स्टेशन तक ही चलेगी.
* वलसाड़-पुरी एक्सप्रेस (22909): 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी.
* श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस (20471): 25 अगस्त से 20 अक्टूबर के दौरान पुरी के बजाय मालतीपाटपुर तक सेवा देगी.
* गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस (22973): 28 अगस्त से 16 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी.
गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस (12993): 30 अगस्त से 18 अक्टूबर के बीच मालतीपाटपुर तक ही संचालित की जाएगी.
मालतीपाटपुर स्टेशन से शुरू होगी वापसी की यात्रा, देखें समय-सारणी
पुरी स्टेशन से रवाना होने वाली वापसी की ट्रेनों का संचालन भी मालतीपाटपुर स्टेशन से ही किया जाएगा. इन सभी गाड़ियों का प्रस्थान समय पूर्ववत निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही रहेगा.
* पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस (12146): 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक रात 9:50 बजे मालतीपाटपुर से रवाना होगी.
* पुरी-इंदौर एक्सप्रेस (20918): 27 अगस्त से 15 अक्टूबर तक रात 12:40 बजे मालतीपाटपुर से अपनी यात्रा शुरू करेगी.
* पुरी-वलसाड़ एक्सप्रेस (22910): 30 अगस्त से 18 अक्टूबर तक रात 12:40 बजे मालतीपाटपुर से प्रस्थान करेगी.
* पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (20472): 26 अगस्त से 14 अक्टूबर तक सुबह 6:50 बजे मालतीपाटपुर से चलेगी.
* पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस (22974): 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक सुबह 11:25 बजे मालतीपाटपुर से रवाना होगी.
* पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस (12994): 31 अगस्त से 19 अक्टूबर तक शाम 7:55 बजे मालतीपाटपुर से अपनी सेवा शुरू करेगी.