सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

जांजगीर में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

C

CG Khabar

02 अग. 2026, 03:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 4

रेलवे
रेलवे

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक 33 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. यह दर्दनाक हादसा नैला चौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहरिया बाबा मंदिर और खोखसा के बीच हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का शरीर दो भागों में कट गया.


घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जांजगीर के रहने वाले राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था. राहुल का विवाह महज दो वर्ष पूर्व ही हुआ था. 


परिजनों ने बताया कि वह दोपहर के समय घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसके आत्महत्या करने की खबर सामने आई.


फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं होने के कारण खुदकुशी की मुख्य वजह का खुलासा नहीं हो सका है. 


नैला चौकी पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP