सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, सुसाइड नोट में बहू पर प्रताड़ना का आरोप

C

CG Khabar

01 सित. 2026, 02:56 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणबंध में रहने वाली 40 वर्षीय लक्ष्मी मानिकपुरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मौत को गले लगाने से पहले महिला ने मोबाइल पर एक वीडियो बनाकर अपनी बहनों को भेजा और कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा. 


पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन


पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी मानिकपुरी के घर में बीते कुछ समय से लगातार पारिवारिक विवाद चल रहा था. उसका अपनी बहू पूर्णिमा महंत से अक्सर झगड़ा होता रहता था. घटना वाले दिन भी घर में पति, बेटे और बहू के बीच जमकर कहासुनी हुई थी, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. 


बताया जा रहा है कि इसी विवाद और मानसिक तनाव से क्षुब्ध होकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया.


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कमरे की दीवार पर हाथ से लिखा हुआ संदेश मिला है. इसमें मृतिका ने अपनी मौत के लिए बहू को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. 


कोरबा के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, दीवार पर दर्ज हैंडराइटिंग की जांच के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लिखावट की पुष्टि के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


मृतिका के पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो कोरोना महामारी के दौरान उसके पहले पति का देहांत हो गया था, जिनसे उसके दो बेटे हैं. इसके बाद 13 जून 2025 को लक्ष्मी ने ठेकेदारी का काम करने वाले कार्तिक दास के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से दूसरी शादी की थी. 


कार्तिक की पहली शादी से भी बच्चे हैं और उसका बेटा संजय दास अपनी पत्नी पूर्णिमा व 3 साल के बच्चे के साथ इसी मकान में रहता था. एक ही छत के नीचे जारी आपसी अनबन ने अंततः इस दुखद घटना का रूप ले लिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP