सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट: मौतों का आंकड़ा बढ़कर 24 हुआ

C

CG Khabar

19 अप्रै. 2026, 08:41 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

शव
शव

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने रविवार को एक और मजदूर की मौत हो गई. मंगलवार को हुए जोरदार धमाके के बाद से जारी मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार सुबह रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन एक और घायल मजदूर की मृत्यु हो गई, जिसके बाद इस हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वालों की कुल संख्या अब 24 तक पहुंच गई है.


ताजा मामले में, झारखंड के रहने वाले मनीष कुमार ने आज सुबह करीब 7 बजे दम तोड़ दिया. 

विज्ञापन


मनीष का इलाज रायगढ़ के मेडिकल अस्पताल में चल रहा था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका. इससे पहले शनिवार को भी तीन अन्य श्रमिकों किस्मत अली, उपेंद्र साह और सुब्रोतो जना की मौत की पुष्टि हुई थी, जिनमें से दो का उपचार रायपुर में चल रहा था.


सिंघीतराई गांव स्थित इस प्लांट में हुए ब्लास्ट ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. वर्तमान में 9 अन्य मजदूर अभी भी रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP