सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मनरेगा के मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 12:06 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

छत्तीसगढ़ विधानसभा
छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष ने मनरेगा (MGNREGA) के स्वरूप में बदलाव को लेकर भारी हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि मनरेगा को 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन' (VB-GRAM G) में बदलकर गरीबों के कानूनी अधिकारों को छीना जा रहा है. 


कांग्रेस ने इस विषय पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया था, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद विपक्षी दल ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया.

विज्ञापन


चर्चा के दौरान भूपेश बघेल और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा. 


नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जोर देकर कहा कि यह मुद्दा सीधे तौर पर गरीबों के कल्याण से जुड़ा है और यदि सदन में इस पर चर्चा नहीं होगी, तो जनहित के विषयों का क्या होगा? 


दूसरी ओर, पीठासीन अधिकारी धरमलाल कौशिक ने यह कहते हुए स्थगन प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया कि यह मामला केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का है. इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन किया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP