शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के टोलागांव निवासी जतिन साहू और हरियाणा के अंबाला के जतिन का आधार नंबर एक ही निकला है. इस तकनीकी खामी के कारण दोनों छात्र पिछले चार साल से सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और बैंक कामकाज के लिए परेशान हैं.

C

CG Khabar

14 नव. 2026, 07:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

जतिन साहू
जतिन साहू

दुर्ग । संवाददाता: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के टोलागांव निवासी कक्षा 11वीं के छात्र जतिन साहू और हरियाणा के अंबाला के एक छात्र का नाम, जन्मतिथि और आधार नंबर एक ही होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. अलग-अलग राज्यों और परिवारों से होने के बावजूद दोनों की पहचान संख्या एक होने से विशिष्ट पहचान संख्या की अवधारणा पर सवाल खड़े हो गए हैं. इस खामी के कारण जतिन का परिवार पिछले चार वर्षों से आधार नंबर सुधरवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है.

जतिन साहू के पिता धनेश्वर साहू ने बताया कि उनके बेटे का आधार नंबर हरियाणा के अंबाला निवासी जतिन के आधार नंबर से मेल खाता है. जतिन ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि आधार नंबर एक होने के कारण उसे न तो छात्रवृत्ति मिल पा रही है और न ही राशन. इसके अलावा बैंक में केवाईसी सत्यापन भी नहीं हो पा रहा है. 

उसने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से लेकर खैरागढ़ तक कई जगह शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ. बैंक खाते से आधार लिंक न होने के कारण टोलागांव के जतिन की छात्रवृत्ति रुक गई है, वहीं परिवार को राशन और सिम कार्ड लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

धनेश्वर साहू ने बताया कि उन्होंने रायपुर जाकर भी आधार कार्ड में सुधार करवाया था, लेकिन जब हरियाणा का छात्र अपना आधार अपडेट करवाता है, तो समस्या फिर से पहले जैसी हो जाती है. उन्होंने हरियाणा के छात्र के पिता से भी बात की है, जो खुद इस समस्या से जूझ रहे हैं और सुधार के लिए प्रयासरत हैं. धनेश्वर के अनुसार वे हर संभव मदद के लिए तैयार हैं. दूसरी ओर अंबाला का छात्र भी अपने स्तर पर ऐसी ही परेशानियों का सामना कर रहा है.

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए अपर कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संबंधित व्यक्ति से आवेदन प्राप्त होने पर इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के हैदराबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों व्यक्तियों ने सीएससी के माध्यम से आधार बनवाया था और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से मिली जानकारी के अनुसार आधार में किसी भी तकनीकी त्रुटि का सुधार हैदराबाद स्थित यूआईडीएआई मुख्यालय से ही किया जाता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

एक घंटा पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

एक घंटा पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

11 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

12 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

12 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP