शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

बच्चों द्वारा खेल-खेल में कैसियो बाजा छूने पर उपजे विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने वाले कमरीद निवासी दोषी को जांजगीर के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

C

CG Khabar

14 नव. 2026, 07:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

दोषी रमेश कुमार
दोषी रमेश कुमार

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र चौहान ने हत्या के एक मामले की सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी (36 वर्ष) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने कमरीद निवासी आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दोषी करार दिया है. इस खूनी वारदात की जड़ कैसियो बाजा छूने जैसा एक बेहद मामूली विवाद था, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया.

लोक अभियोजक संदीप सिंह बनाफर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सारागांव थाना क्षेत्र के कमरीद में यह घटना 22 मई 2025 की शाम करीब 6:30 बजे घटित हुई थी. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद मृतक मनहरण धिरही की बेटी दिव्या धिरही ने घबराकर डायल 112 पर कॉल किया और मदद बुलाई. 

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल 112 की टीम ने गंभीर रूप से घायल मनहरण को इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दरअसल, वारदात वाले दिन शाम को रमेश कुमार अपने घर के सामने कैसियो बाजा बजा रहा था. इसी बीच मृतक मनहरण के छोटे भाई दीपक धिरही के बच्चे खेलते हुए वहां पहुंचे और उत्सुकता में बाजा छूकर देखने लगे. इस पर आरोपी ने गुस्से में आकर बच्चों को डांटा-डपटा और थप्पड़ मारकर वहां से भगा दिया. 

रोते हुए बच्चों से जब परिजनों को इस बात का पता चला, तो मनहरण धिरही विरोध जताने आरोपी के घर के सामने पहुंचे.

बच्चों को पीटने का विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मनहरण वहां से हटकर जैतखंभ चौक गली में खड़े हो गए. लेकिन आरोपी रमेश का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह रंजिश रखते हुए कुछ ही देर में हाथ में एक भारी लकड़ी का फट्टा लेकर वहां आ धमका. 

उसने बिना कुछ सोचे-समझे मनहरण के सिर के पीछे इतनी जोर से प्रहार किया कि लकड़ी का फट्टा दो टुकड़ों में टूट गया और मनहरण लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी ने जमीन पर गिरे मनहरण की छाती पर पैर से मारा और फट्टा वहीं फेंककर मौके से फरार हो गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

4 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

26 मिनट पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

54 मिनट पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

एक घंटा पहले

रायगढ़: काल बनकर दौड़ा तेज रफ्तार ट्रेलर, बुलेट सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़

रायगढ़: काल बनकर दौड़ा तेज रफ्तार ट्रेलर, बुलेट सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत

एक घंटा पहले

मृतक अविनाश परिहार
छत्तीसगढ़

दुर्ग में सफाईकर्मी की नृशंस हत्या: भांजे के सामने नाबालिगों ने गले पर किए वार

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP