शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग में सफाईकर्मी की नृशंस हत्या: भांजे के सामने नाबालिगों ने गले पर किए वार

दुर्ग शहर में दिनदहाड़े नगर निगम के 26 वर्षीय सफाईकर्मी अविनाश परिहार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. भांजे की गवाही के आधार पर दो नाबालिग हिरासत में हैं, वहीं नशे के पुराने विवाद और अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है.

C

CG Khabar

14 नव. 2026, 06:39 AM 3 मिनट में पढ़ें 26

मृतक अविनाश परिहार
मृतक अविनाश परिहार

दुर्ग । संवाददाता: दुर्ग शहर के सिद्धार्थ नगर के समीप पुराने आबकारी विभाग भवन के पास स्थित मैदान में नगर निगम के 26 वर्षीय सफाईकर्मी अविनाश परिहार उर्फ नासो की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक के परिजनों में गहरा आक्रोश है. मृतक की पत्नी पद्मा निर्मलकर ने इस हत्याकांड में केवल नाबालिगों की भूमिका होने पर गंभीर संदेह जताया है. 

उनका आरोप है कि अविनाश के पेट पर इतनी बेरहमी से वार किए गए कि उनकी आंतें तक बाहर आ गई थीं. पत्नी को आशंका है कि इस जघन्य अपराध को किसी वयस्क व्यक्ति ने अंजाम दिया है और नाबालिगों को सिर्फ सामने किया जा रहा है.

घटना के प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के भांजे अरमान भारद्वाज के अनुसार, वह दोपहर करीब दो बजे अपने मामा के घर पहुंचा था. मामी पद्मा ने उसे बताया कि अविनाश हाजिरी दिलाने गए हैं. इसी बीच वहां आए एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि अविनाश मैदान के पास स्थित एक ऑफिस में हैं, जहां अक्सर कुछ लड़के बैठे रहते हैं. 

जब अरमान उस स्थान पर पहुंचा, तो उसे अपने मामा की आवाज सुनाई दी, जो किसी से कह रहे थे कि तू कितना बड़ा गुंडा है, मार चाकू मार. दौड़कर मौके पर पहुंचने पर अरमान ने देखा कि अविनाश जमीन पर पड़े थे और मोहल्ले के ही दो परिचित नाबालिग युवक उनके गले पर चाकू से हमला कर रहे थे. 

अरमान को देखते ही दोनों आरोपी वहां से भाग निकले. पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवकों की पहचान अरमान ने घटनास्थल पर मौजूद हमलावरों के रूप में की है.

वारदात की पृष्ठभूमि में नशे को लेकर हुए एक पुराने विवाद की बात भी सामने आ रही है. अरमान ने पुलिस को बताया कि संदिग्धों में से एक युवक ने पहले उसे नशा करवाने की कोशिश की थी. इस बात से नाराज होकर अविनाश ने उस युवक को सबक सिखाने की बात कही थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था.

परिजनों के मुताबिक, अविनाश सुबह करीब 10 बजे नाश्ता करने घर आए थे और फिर ड्यूटी पर लौट गए थे. दोपहर में घर आने में देरी होने पर जब परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, तब इस घटना की सूचना मिली. 

उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस को घटनास्थल पर बिखरा हुआ खून, खून से सना पानी भरा एक लोटा और कुछ चप्पलें मिली हैं. फिलहाल पुलिस ने दो संदिग्ध नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों व परिजनों की आशंकाओं के आधार पर हत्या के असली कारणों और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

6 मिनट पहले

रायगढ़: काल बनकर दौड़ा तेज रफ्तार ट्रेलर, बुलेट सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़

रायगढ़: काल बनकर दौड़ा तेज रफ्तार ट्रेलर, बुलेट सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत

18 मिनट पहले

Anti Venom अब एंबुलेंस में ही उपलब्ध रहेंगे
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सर्पदंश पर तुरंत मिलेगी 'संजीवनी', प्रदेश की 375 एम्बुलेंस में रहेगा एंटी स्नेक वेनम

46 मिनट पहले

तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहे
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तहसीलदार व नायब तहसीलदार 13 नवंबर को रहे सामूहिक अवकाश पर

एक घंटा पहले

पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

11 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP