शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

गिरफ्तारी के बाद रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला तेज हो गया है. कोरबा के दीपका थाने में कोयला व्यापारी अंकित सिंह ने 27.90 लाख रुपए की ठगी, होल्ड चेक देने और जान से मारने की धमकी देने का नया मामला दर्ज कराया है, जिससे एक सप्ताह में उन पर दर्ज कुल एफआईआर की संख्या 6 हो गई है.

C

CG Khabar

14 नव. 2026, 07:06 AM 3 मिनट में पढ़ें 17

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो

कोरबा । संवाददाता: बिलासपुर पुलिस द्वारा हाल ही में की गई गिरफ्तारी के बाद रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही पीड़ित अब खुलकर सामने आने लगे हैं, जिसके चलते महज एक सप्ताह के भीतर उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल छह एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. 

इसी कड़ी में ताजा मामला कोरबा जिले के दीपका थाने में सामने आया है, जहां वार्ड नंबर-9 निवासी 32 वर्षीय कोयला व्यापारी अंकित सिंह ने 13 नवंबर 2026 को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. अंकित ने आरोप लगाया है कि दीपक टंडन ने उनके पिता महेंद्र सिंह से 27 लाख 90 हजार रुपए की धोखाधड़ी की थी और रकम वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने व एससी-एसटी एक्ट के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी.

यह पूरा विवाद साल 2020 से जुड़ा हुआ है, जब पिता से हुई 27.90 लाख रुपए की ठगी को लेकर दीपका थाने में अपराध क्रमांक 160/2020 के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ था. अंकित के अनुसार, उस समय आरोपी दीपक ने उन्हें भरोसे में लेकर शपथ पत्र के माध्यम से समझौता किया और जल्द ही पांच लाख रुपए देने तथा शेष राशि किस्तों में लौटाने का आश्वासन दिया था. लगातार तकादा करने पर 20 मई 2023 को आरोपी ने यस बैंक का पांच लाख रुपए का एक चेक थमाया, लेकिन 10-12 दिन बाद बैंक से पता चला कि उस चेक को पहले ही होल्ड कराया जा चुका है. 

इसके बाद भी टालमटोल जारी रही और 10 जुलाई 2024 को कटघोरा कोर्ट में पेशी के दौरान रकम लौटाने की बात कहकर शाम करीब चार बजे एक साथी के जरिए अंकित को दीपका के बुधवारी चौक बुलाया गया. वहां पहुंचते ही पैसे मांगने से नाराज होकर दीपक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी, जिससे भयभीत होकर अंकित उस समय चुप रहे और केवल अपने पिता व साथी गौतम गौते को ही इस घटना की जानकारी दी.

दीपका थाने की इस नई प्राथमिकी के अलावा बीते सात दिनों में दीपक टंडन के खिलाफ पांच अन्य गंभीर मामले भी दर्ज किए गए हैं. इनमें से तीन मामले अकेले रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज हैं, जहां शिकायतकर्ता सरिता वाजपेयी ने वीआईपी रोड स्थित साधना मंडप (होटल वेलकम श्री) की लीज समाप्त होने के बाद भी कब्जा न छोड़ने, नगर निगम की सील तोड़ने, जबरन प्रवेश करने और धमकी देने का आरोप लगाया है, जिसमें उनकी पत्नी बरखा टंडन भी सह-आरोपी हैं. 

इसी थाने में आशीष जायसवाल ने दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं; पहली शिकायत में दीपक और बरखा पर 16,500 वर्गफीट जमीन व एटमॉस्फिरिया रेस्टोरेंट बेचने के नाम पर करीब 36 लाख रुपए हड़पने का आरोप है जबकि जमीन उनके नाम पर थी ही नहीं, वहीं दूसरी शिकायत 2023 मॉडल फॉर्च्यूनर लीजेंडर बेचने का झांसा देकर 20 लाख रुपए ठगने से संबंधित है. 

इसके अतिरिक्त सक्ती के सिटी कोतवाली थाने में किशन शर्मा ने मार्च 2022 में बड़े अधिकारियों से पहचान बताकर सरकारी कोयला टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए लेने और गारंटी के तौर पर बंद बैंक खाते का चेक देने की रिपोर्ट लिखाई है. 

वहीं पांचवां मामला बिलासपुर का है, जहां एक मीडियाकर्मी की शिकायत पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया पर वायरल करने और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. 

फिलहाल दीपका पुलिस ने अंकित सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही सभी आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रायगढ़: काल बनकर दौड़ा तेज रफ्तार ट्रेलर, बुलेट सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़

रायगढ़: काल बनकर दौड़ा तेज रफ्तार ट्रेलर, बुलेट सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत

26 मिनट पहले

मृतक अविनाश परिहार
छत्तीसगढ़

दुर्ग में सफाईकर्मी की नृशंस हत्या: भांजे के सामने नाबालिगों ने गले पर किए वार

41 मिनट पहले

Anti Venom अब एंबुलेंस में ही उपलब्ध रहेंगे
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सर्पदंश पर तुरंत मिलेगी 'संजीवनी', प्रदेश की 375 एम्बुलेंस में रहेगा एंटी स्नेक वेनम

54 मिनट पहले

तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहे
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तहसीलदार व नायब तहसीलदार 13 नवंबर को रहे सामूहिक अवकाश पर

एक घंटा पहले

पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

11 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP