शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

छत्तीसगढ़ के चर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है. सिंडिकेट के वित्तीय मैनेजर और मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

C

CG Khabar

13 नव. 2026, 07:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 104

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
विकास अग्रवाल गिरफ्तार

रायपुर । संवाददातता: छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर हुए 3200 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. इस पूरे मामले में लंबे समय से भारतीय जांच एजेंसियों को चकमा देकर फरार चल रहे मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल को दुबई में हिरासत में ले लिया गया है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों द्वारा उसकी गिरफ्तारी किए जाने के बाद, अब उसे वापस भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

राज्य के इस बड़े घोटाले को लेकर दर्ज की गई एफआईआर में 3200 करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय अनियमितताओं का जिक्र है, जिसमें कई राजनेताओं, आबकारी विभाग के अधिकारियों और कारोबारियों सहित अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, विकास अग्रवाल इस पूरे शराब सिंडिकेट के वित्तीय प्रबंधन का मुख्य सूत्रधार और एक बेहद अहम मैनेजर था.

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, विकास अग्रवाल अवैध रूप से होने वाले कमीशन के लेनदेन में सीधे तौर पर शामिल था. 

उस पर यह गंभीर आरोप है कि वह डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंसधारियों से अवैध कमीशन की वसूली करता था और वसूली गई इस रकम को अनवर ढेबर तक पहुंचाता था. 

लंबे समय से विकास की तलाश कर रहे प्रवर्तन निदेशालय के लिए उसकी यह गिरफ्तारी एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अब इस पूरे घोटाले की कई अहम परतें खुलने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

4 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

10 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

17 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

17 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

17 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP