शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

सरगुजा और सूरजपुर में आतंक का पर्याय बने कबरा हाथी को ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर भेजने के लिए वन विभाग ने कुमकी हाथियों और ड्रोन कैमरों के साथ कुसुवामुड़ा के जंगल में मोर्चा संभाल लिया है.

C

CG Khabar

14 नव. 2026, 06:52 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो

अंबिकापुर । संवाददाता: सूरजपुर और सरगुजा जिले के ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले हिंसक कबरा हाथी की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने उदयपुर क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. सुरक्षा के लिहाज से शिक्षा विभाग ने कुदर बसवार, सायर, सत्तीमुड़ा, कुमडेवा और सुखरीभंडार गांवों में संचालित कुल 17 स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. 

वन विभाग ने पूरे प्रभावित इलाके की सख्त घेराबंदी करते हुए ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने की सख्त हिदायत दी है.

बीती रात सायर के जंगल में एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जहां कबरा हाथी 17 हाथियों के एक बड़े झुंड के करीब जा पहुंचा. वहां झुंड के मुख्य नर हाथी के साथ उसका आमना-सामना हुआ और पूरी रात दोनों के बीच भीषण संघर्ष चलता रहा. इस लड़ाई में कबरा हाथी ने मुख्य नर हाथी को परास्त कर दल से बाहर खदेड़ दिया और खुद उस 17 हाथियों के दल का हिस्सा बन गया. 

शनिवार तड़के यह पूरा झुंड सायर के जंगल से निकलकर कुसुवामुड़ा के जंगल में प्रवेश कर गया.

पिछले छह महीनों की अवधि में 19 लोगों को मौत के घाट उतार चुके इस हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग का व्यापक अभियान शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. अभियान के पहले दिन यानी शुक्रवार को कबरा हाथी सायर के घने जंगल से बाहर नहीं निकला था, जिससे उसे पकड़ा नहीं जा सका. 

शनिवार सुबह झुंड के कुसुवामुड़ा जंगल में पहुंचते ही वन अमले ने दो प्रशिक्षित कुमकी हाथियों को घने जंगल के भीतर उतार दिया है. विभाग की रणनीति हाथी के नजर आते ही डार्ट के माध्यम से उसे बेहोश करने की है, जिसके लिए ड्रोन कैमरों से पूरे दल की पल-पल की निगरानी की जा रही है.

बिलासपुर से विशेष रूप से बुलाए गए वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. पीके चंदन और डॉ. जयकिशोर जड़िया का दल जरूरी दवाइयों और ट्रैंकुलाइज करने के पूरे इंतजाम के साथ मौके पर तैनात है. 

गौरतलब है कि पूर्व में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) ने इस हाथी को केवल रेडियो कॉलर लगाने की प्रशासनिक अनुमति दी थी. परंतु बुधवार और गुरुवार को प्रेमनगर तथा उदयपुर क्षेत्र में हमला कर दो महिलाओं को कुचलने और एक महिला को गंभीर रूप से घायल करने की लगातार घटनाओं के बाद, विभाग ने इसे पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजने का निर्णय लिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

5 मिनट पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

10 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

11 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

11 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

11 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP