सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के दो माओवादियों ने तेलंगाना में किया सरेंडर

C

CG Khabar

15 जन. 2026, 05:18 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

नक्सली आत्मसमर्पण
नक्सली आत्मसमर्पण

हैदराबाद । डेस्क: तेलंगाना के मुलुगु जिले में गुरुवार, 15 जनवरी को प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के दो सदस्यों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रहने वाले इन दोनों माओवादियों ने एतुरुनागरम के एएसपी मनन भट के समक्ष सरेंडर किया.


विज्ञप्ति में बताया गया कि ये दोनों सदस्य तेलंगाना सरकार और पुलिस विभाग द्वारा आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के लिए चलाई जा रही पुनर्वास योजनाओं से प्रभावित थे. 

विज्ञापन


मुख्यधारा में लौटने के उद्देश्य से उन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया. पुलिस प्रशासन ने बताया कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में जानने के बाद इन सदस्यों ने हिंसा का मार्ग त्याग कर सामान्य जीवन जीने की इच्छा जताई है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP