सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

धर्मांतरण और आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में पास्टर सहित दो गिरफ्तार

C

CG Khabar

12 जून 2026, 01:27 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

पास्टर गिरफ्तार-जांजगीर
पास्टर गिरफ्तार-जांजगीर

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के उदयबंद गांव से एक कथित अवैध धर्मांतरण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस सिलसिले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पास्टर और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. 


पकड़े गए आरोपियों की पहचान पास्टर रथराम महिलांगे और मकान मालिक बद्रीनाथ बरेठ के रूप में हुई है. हिंदू संगठन की शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, साथ ही मौके से धार्मिक साहित्य भी जब्त किया गया है.

विज्ञापन


यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार सुबह का है, जब गुड़ीपारा इलाके में स्थित एक मकान में 'चंगाई सभा' का आयोजन किया गया था. 


इस सभा में ग्रामीण इलाकों के पुरुषों और महिलाओं को इकट्ठा किया गया था. 


हिंदू जागरण मंच को जब इस बात की भनक लगी, तो संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. उनका आरोप था कि भोले-भाले ग्रामीणों को इलाज और चमत्कार का झांसा देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था.


शिकायत के मुताबिक, सभा के दौरान कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं पर बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां की गईं. 


आरोप है कि वहां मौजूद लोगों से कहा गया कि उनके पारंपरिक देवी-देवता कुछ नहीं कर सकते, जबकि एक विशेष प्रार्थना और चमत्कारी पानी पीने से सभी बीमारियां ठीक हो जाएंगी. 


इस दौरान ईसा मसीह के सिद्धांतों का प्रचार करते हुए बाइबल और अन्य धार्मिक पुस्तकें भी बांटी जा रही थीं. घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP