दो बाइकों में भिड़ंत, 2 की मौत, 3 घायल
दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत
दंतेवाड़ा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि 3 तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
पुलिस के मुताबिक घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र के बेंगलुरु गांव की है. बताया गया कि एक बाइक में दो लोग और दूसरी बाइक में तीन लोग सवार थे.
बैंगलुरु गांव के पास तेज रफ्तार दोनों बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर होते ही दोनों बाइकों में सवार ग्रामीण काफी दूर जा गिरे.
इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई. बाकी तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं.
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और 108 को दी.
मृतकों की पहचान सनर मांडवी (29 वर्ष), निवासी छोटे किलेपाल थाना कोड़ेनार और कैलाश नाग (20 वर्ष), निवासी ग्राम कटे के रूप में हुई है.
घायलों में संदीप हीकमी, विक्रम नाग (10 वर्ष) और माइकल मांडवी (3 वर्ष) शामिल हैं.
तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल है.