सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में बाघ की मौत

C

CG Khabar

14 दिस. 2025, 08:19 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

बाघ की मौत
बाघ की मौत

अंबिकापुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर इलाके में एक बाघ का शव मिला है. बाघ की मौत की खबर से वन विभाग में सनसनी का माहौल है.


पिछले महीने भर से वाड्रफनगर के इलाके में बाघ को लेकर दहशत का माहौल था. रघुनाथपुर के इलाके में पहले एक बाघ के पंजे के निशान मिले थे. 

विज्ञापन


बाद में कुछ पालतू पशुओं पर बाघ द्वारा हमले की खबर भी सामने आई थी.


अब एक युवा बाघ का शव मिला है. आरंभिक तौर पर बाघ का शव 3-4 दिन पुराना लग रहा है. इस मामले की पुष्टि के लिए वन विभाग के अधिकारियों से कोशिश की गई. लेकिन अधिकारिक तौर पर अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP