आईईडी विस्फोट में चार जवानों की मौत
आईईडी विस्फोट में तीन जवानों की मौत
कांकेर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर ज़िलों की सीमा पर स्थित छोटेबेठिया में आईईडी विस्फोट की दर्दनाक घटना में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के चार जवान शहीद हो गए.
इस विस्फोट में शहीद होने वालों में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, परमानंद कोर्राम और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले शामिल हैं.
बस्तर रेंज के आईजी पुलिस सुंदरराज पी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों से मिली जानकारी और अन्य खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने बस्तर रेंज में माओवादियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए सैकड़ों आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए थे.
उन्होंने कहा कि गुरुवार को कांकेर जिला पुलिस की टीम एक आईईडी को निष्क्रिय करने के अभियान में जुटी थी. इसी दौरान आईईडी अचानक विस्फोट हो गया. हादसे में पुलिस बल के तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई.
यह घटना एक बार फिर बस्तर क्षेत्र में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों के सामने मौजूद जोखिम और चुनौतियों को उजागर करती है.