मंगल, 03 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर और नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में 20 नवंबर को रहेगी छुट्टी

रायपुर व नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तिथि में फेरबदल, 9 नवंबर की जगह 20 नवंबर को रहेगा अवकाश.

C

CG Khabar

03 नव. 2026, 06:43 PM 1 मिनट में पढ़ें 53

देवउठनी एकादशी
देवउठनी एकादशी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नवा रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए स्थानीय अवकाश की संशोधित तिथि से संबंधित एक आधिकारिक आदेश जारी किया है. इस नए आदेश के तहत रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी दफ्तरों में अब 20 नवंबर शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा. शासकीय कर्मचारियों के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना है.

दरअसल, राज्य सरकार ने पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए 9 नवंबर को घोषित स्थानीय छुट्टी को रद कर दिया है. 

इससे पहले सरकार द्वारा 9 नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश तय किया गया था. 

हालांकि, बाद में गोवर्धन पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण 9 नवंबर का स्थानीय अवकाश निरस्त कर उसकी तिथि में बदलाव करते हुए उसे 20 नवंबर को निर्धारित किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सूरजपुर के प्रभारी तहसीलदार निलंबित
छत्तीसगढ़

सूरजपुर: सड़क हादसे के बाद उग्र बवाल मामले में प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर निलंबित

एक घंटा पहले

आयुष्मान योजना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पतालों पर गिरी निलंबन की गाज

एक घंटा पहले

पटवारियों ने नोटिस जलाया- सरगुजा
छत्तीसगढ़

सरगुजा में पटवारियों का आंदोलन तेज, नोटिस की प्रतियां जलाकर दिया कड़ा संदेश

10 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- सक्ती
छत्तीसगढ़

जांजगीर: सक्ती में ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, 1 की मौत और 3 गंभीर रूप से घायल

10 घंटे पहले

पटवारियों की हड़ताल- जगदलपुर
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: निलंबन के बाद भी बस्तर में पटवारियों का प्रदर्शन जारी

11 घंटे पहले

सानिया बानो ने फांसी लगाई- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: मां ने छिपाया फोन, नाराज 17 वर्षीय सानिया ने लगाया फांसी का फंदा

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP